मंगलवार, 13 सितंबर 2016

आज अम्बेडकर नगर अलवर में राजपूत सभा भवन के शील्यांकन समारोह में दादा साहेब धर्मेन्द्रसिंह राठौर(पूर्व चेयरमैन खाद बीज भंडार निगम राजस्थान) के साथ बिताये गए कुछ पल


आज एक सभा में मै UIT चेयरमैन श्री देवीसिंह शेखावत , प्रतापसिंह कोथल (अध्यक्ष, श्री राजपूत करनी सेना बानसूर) , श्री सुमेरसिंहशेखावत कोथल (पूर्व निर्विरोध सरपंच कोथल ) और भी काफी राजपूत सरदारों के साथ शामिल हुआ और समाज में एकसाथ एक जुट रहने का आव्हान किया इस सभा में आये सभीराजपूत सरदारों का काफी धन्यवाद जो इस सभा में आये
आप का अपना
भँवर देवेन्द्र सिंह राजपूत



Keyboard Function Keys Details By Devendra Singh Rajput:→

 बहुत से कीबोर्ड में अतिरिक्त फंशन कीस दिए गए होते है। लैपटॉप में फंक्शन कीस को इनेबल और डिसेबल करने की सुविधा होती है। इसके लिए अलग से FN बटन दिया गया होता है जिसको एक बार दबाने पर इनेबल तथा डिसेबल करने के लिए दुबारा उसी बटन को दबाया जाता है। ज्यादा जानकारी के लिए जिस कंपनी का कीबोर्ड होता है उनकी वेबसाइट पर आप पूरा विवरण को समझ सकते है।
फंशन कीस के उपयोग करने के कुछ शॉट्सकट्स निचे दिए जा रहे है
F1
इस बटन के द्वारा किसी भी एप्लीकेशन के हेल्प् को खोलने के लिए किया जाता है।
इसके अलावा विंडो के हेल्प्स सेंटर में जाने के लिए Window Key के साथ F1 का उपयोग करते है।
Task Pane को खोलने के लिए।
CMOS में जाने के लिए।
F2
विंडोज में Highlighted फाइल फोल्डर या आइकॉन का नाम बदले के लिए।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में किसी फाइल को खोलने के लिए Alt+Ctrl+F2 का उपयोग करते है।
Ctrl+F2 के द्वारा वर्ड की फाइल का प्रिंट प्रीव्यू (Print Preview) देखने के लिए।
CMOS सेटअप में जाने के लिए।
F3
windows में Search Features खोलने के लिए।
Ms Dos में आखिरी Command को दुबारा लिखने के लिए।
MsWord में Upper से Lower case में बदलने और लाइन के पहले अक्षर को capital letter में लिखने के लिए
Shift + F3 का उपयोग करते है।
Window + F3 के द्वारा माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में advance find विंडो को खोलने के लिए।
Apple Computer के Mac OS X में Mission Control को खोलने के लिए।
F4
Find window को खोलने के लिए।
Explorer और Internet Explorer में Address bar को खोलने के लिए।
Alt + F4 माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में वर्तमान में सक्रिय प्रोग्राम विंडो बंद कर देता है।
Ctrl + F4 माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में मौजूदा सक्रिय विंडो के भीतर खुली खिड़की बंद कर देता है।
F5
सभी आधुनिक इंटरनेट ब्राउज़रों में, F5 दबाने पर विंडो में खुले पेज या दस्तावेज़ को फिर से लोड ( Refresh ) करने के लिए ।
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में Open the find, replace, and go to खोले के लिए ।
PowerPoint में एक स्लाइड शो शुरू होता है।
F6
इंटरनेट एक्सप्लोरर, Mozila FireFox , और अधिकांश अन्य इंटरनेट ब्राउज़र में कर्सर को Address bar पर ले जाने के लिए ।
Ctrl + Shift + F6 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में नया दस्तावेज़ को खोलता है।
लैपटॉप में वॉल्यूम कम को कम करने के लिए (कुछ लैपटॉप पर)।
F7
आमतौर पर माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट के कार्यक्रमों में दस्तावेज में व्याकरण के जाँच लिए इस्तेमाल किया जाता है
Shift + F7 highlighted शब्द पर Thesaurus check को ओन करने के लिए उपयोग किया जाता है ।
मोज़िला फ़ायरफ़ॉक्स में कैरट ब्राउज़िंग चालू करने के लिए।
लैपटॉप में वॉल्यूम को बढ़ाने करने के लिए (कुछ लैपटॉप पर)।
F8
विंडोज स्टार्टअप मेनू में प्रवेश करने के लिए F8 का उपयोग करते है सामान्यतः Windows Safe mode में जाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है।
Windows Recovery system में जाने के लिए कुछ कंप्यूटर में उपयोग किया जाता है, लेकिन इसके लिए Windows Installation सीडी की आवश्यकता हो सकती है
Mac os में सभी कार्यस्थान के लिए एक थंबनेल छवि प्रदर्शित करता है
F9
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में दस्तावेज़ को Refresh करने के लिए।
माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में ई-मेल को भेजने और प्राप्त करने के लिए हैं।
Quark 5.0 में Measurements toolbar खोलता है।
लैपटॉप स्क्रीन की चमक को कम करने के लिए (कुछ लैपटॉप पर)।
मैक ओएस 10.3 या बाद के वर्जन , एक ही कार्यक्षेत्र में एक Window के लिए एक थंबनेल प्रदर्शित करता है।
एप्पल कंप्यूटर मैक ओएस एक्स में एक ही समय में मिशन कंट्रोल खोलता है इसके लिए Fn कुंजी और F9 को उपयोग करते है।
F10
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में खुले हुए एप्लीकेशन को मेनू बार में activate करता है।
Shift + F10 highlighted icon, file, or Internet link पर राइट-क्लिक करने के लिए।
HP और Sony कम्प्यूटर्स में hidden recovery partition को access करने के लिए।
CMOS सेटअप में जाने के लिए ।
लैपटॉप स्क्रीन की चमक को बढ़ाने के लिए (कुछ लैपटॉप पर)
मैक ओएस 10.3 या बाद के वर्जन , सभी सक्रिय कार्यक्रम के खुले विंडो को दिखाता है।
F11
सभी आधुनिक इंटरनेट ब्राउज़रों में पूर्ण स्क्रीन मोड से बाहर निकलने के लिए ।
कंट्रोल + F11 के द्वारा कई Dell Computers पर hidden recovery partition को access करने के लिए
eMachines, Gateway, और Lenovo computers पर hidden recovery partition को access करने के लिए।
मैक ओएस 10.4 में , सभी Active Applications को Hide या Show करने के लिए।
keyboard Function key 
F12
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में खुले डॉक्यूमेंट को save as करने के लिए ।
कंट्रोल + F12 के Word में एक दस्तावेज़ को खोलता है।
Shift + F12 (Ctrl + s ) की तरह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड दस्तावेज़ में Save करता है।
Ctrl + Shift + F12 के द्वारा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में एक दस्तावेज़ को प्रिंट करने के लिए ।
माइक्रोसॉफ्ट अभिव्यक्ति वेब ( Microsoft Expression Web) में एक पृष्ठ का पूर्वावलोकन करने के लिए ।
Firebug या ब्राउज़र में डिबग उपकरण Debug Tool को खोलने के लिए ।
एक एप्पल मैक ओएस 10.4 में डैशबोर्ड छुपाता है।
कंप्यूटर stratup में Bootable Device लिस्ट में किसी एक से कंप्यूटर को बूट करवाने के लिए f12 कुंजी का प्रयोग करते है। (हार्ड ड्राइव, सीडी या डीवीडी ड्राइव, फ्लॉपी ड्राइव, यूएसबी ड्राइव, नेटवर्क) से बूट करने के लिए एक अलग डिवाइस का चयन करने के लिए।

प्रधानमंत्री जनधन योजना


 


प्रधानमंत्री जनधन योजना :

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’  28 अगस्त 2014 से पूरे देश में प्रारंभ हुई | योजना दो चरणों में लागू होगी | जिसका पहला चरण 15 अगस्त 2014 से 14 अगस्त 2015 का तथा दूसरा चरण 15 अगस्त 2015 से 19 अगस्त 2018 तक चलेगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले 15 अगस्त के भाषण में इस योजना को शुरू करने का उल्लेख किया था इस योजना को देश देश में व्याप्त वित्तीय असमानता को दूर करना है | इसके तहत देश के सभी परिवारों को बैंक खाते से जोड़ना है या योजना दुनिया के अब तक का सबसे बड़ा बैंकिंग अभियान है |
योजना से लाभ :
  • जीरो बैलेंस पर खुलेगा खाता रूपए डेबिट कार्ड भी मिलेगा |
  • खाता खोलने पर एक लाख का दुर्घटना बीमा |
  • 26 जनवरी 2015 से पहले खाता खोलने पर रुपए 30 हजार का अतिरिक्त जीवन
  • बीमा लाभ मिलेगा 6 महीने बाद रुपए 5000 किए और ड्राफ्ट सुविधा मिलेगी व आसान किस्तों पर कर्ज की सुविधा |
  • दूसरे चरण में पेंशन माइक्रो इंश्योरेंस उत्पाद की सुविधा |
  • देश के सभी परिवारों को अपने घर से उचित दूरी के अंदर किसी बैंक की शाखाए निर्धारित बिजनेस का स्टूडेंट के माध्यम से बैंकिंग सुविधा |
  • 50000 लोगों को रोजगार भी मिलेगा |

DOS (DISK OPERATING SYSTEM)

DOS (DISK OPERATING SYSTEM)

INTRODUCTION : DOS डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम का छोटा स्वरूप है | यह ऑपरेटिंग सिस्टम इंटरनेशनल बिजनेस मशीन(IBM) के द्वारा 1960 के दशक में बनाया गया था | यह पहला ऑपरेटिंग सिस्टम था | जिसे डिस्क में स्टोर किया जा सकता था इससे पहले कंप्यूटर को स्टार्ट करने के लिए USER का एक्सपर्ट होना आवश्यक था |

यह ऑपरेटिंग सिस्टम CUI ( Character User Interface) पर आधारित है | अर्थात इसमें कोई भी कार्य करने के लिए एक निर्धारित कमांड का उपयोग किया जाना आवश्यक है | इस प्रकार के Operating System  में Graphics का उपयोग नहीं किया जाता है | इस प्रकार के OS User Friendly नहीं होते हैं |

बाद में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ने इसे खरीद लिया था | और इसका नाम MS DOS रखा गया | इससे पहले MS DOS को PC DOS के नाम से जाना जाता था |

वर्तमान में यह विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ कार्य करता है | यह  सिंगल यूजर सिंगल टॉकिंग ऑपरेटिंग सिस्टम है अर्थात  इसमें एक समय में एक यूज़र एक ही कार्य कर सकता है |


TYPES OF COMMANDS : DOS में मुख्य रूप से दो प्रकार की कमांड होती है |
  1. इंटरनल कमांड (INTERNAL COMMAND)
  2. एक्सटर्नल कमांड (EXTERNAL COMMAND)


  1. इंटरनल कमांड (INTERNAL COMMAND): इस प्रकार के कमांड सिस्टम मेमोरी में ऑटोमेटिक लोड हो जाते हैं | जब DOS की मुख्य फाइल कमांड डॉट कॉम को RUN किया जाता है | अर्थात इस प्रकार के कमांड को चलाने के लिए किसी अन्य फाइल की आवश्यकता नहीं होती है | DOS में अधिकांश कमांड इंटरनल कमांड ही होते हैं जैसे-  CLS, DIR, VER, DATE, TIME, COPY CON, COPY REN, DEL, MD, CD, RD,VOL, HELP, TYPE, COLOR,EDIT ETC.

  1. एक्सटर्नल कमांड (EXTERNAL COMMAND) इस प्रकार के कमांड को DOS  में अलग से इंस्टॉल करना होता है | इसके बाद यह कमांड DOS की मूल डायरेक्टरी में सेव हो जाती  हैं  और अपना विशिष्ट कार्य पूरा करती  हैं | मुख्य एक्सटर्नल कमांड निम्न है MOVE, FIND, DOSKEY, MEM, FC, DISKCOPY, FORMAT, SYS, CHKDSK, ATTRIB, SORT, LABEL ETC.


DOS को चलाने के लिए मुख्य रूप से तीन फाइलें उपयोग में ली जाती है
  1. IO.SYS
  2. COMMAND.COM
  3. MSDOS.SYS
उपरोक्त तीनों फाइलों में से कमांड डॉटकॉम यूजर को दिखाई देता है और IO.SYS, MSDOS.SYS HIDDEN होते हैं |


MS DOS को स्टार्ट करना ( How to start MS-DOS)

A). MS DOS को स्टार्ट करने के लिए WINDOWS LOGO KEY+R दबाएं जिससे run डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होगा इस बॉक्स में cmd लिखकर OK करें इसके बाद जो BLACK स्क्रीन दिखाई देती है | उसे MS DOS कहते हैं |

B). MS DOS को स्टार्ट करने के लिए START==>ALL PROGRAMS ==>ACCESSORIES==>COMMAND PROMPT पर राइट क्लिक करके RUN AS ADMINISTRATOR ऑप्शन को सेलेक्ट करें |



मुख्य इंटरनल कमांड(MAIN INTERNAL COMMANDS)

  1. HELP - यह कमांड DOS की किसी कमांड के बारे में सहायता प्रदान करने के लिए उपयोग की जाती है और यदि केवल हेल्प लिखते हैं तो DOS की सभी इंटरनल कमांड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाती हैं |
SYNTAX- HELP COMMAND हेल्प स्पेस कमांड (जिसके बारे में सहायता चाहिए)
जैसे HELP COLOR यह कमांड कलर कमांड के बारे में सहायता प्रदान करेगी |

2. CLS(CLEAR SCREEN) यह कमांड SCREEN को CLEAR करने के लिए उपयोग की जाती है अर्थात इसके द्वारा स्क्रीन पर पहले से जो रिजल्ट दिखाई देते रहते हैं क्लियर हो जाते हैं |
SYNTAX- CLS
3. DIR - यह कमांड फाइल तथा फोल्डर को देखने में काम में  लिया जाता है |
  • DIR/p Page wise directory देखने के लिए |
  • DIR/w - Wide रूप में directory list देखने के लिए |
 
4. MD AND MKDIR -  इस कमांड का उपयोग नया फ़ोल्डर बनाने में किया जाता है |
SYNTAX- MD D:\backup
उदहारण - उपरोक्त कमांड D Drive में backup नाम का फोल्डर बना देगी |


5. RD AND RMDIR SYNTAX  इस कमांड का उपयोग FILE  तथा फोल्डर को मिटाने  के लिए किया जाता है |
SYNTAX- rd D:\backup
उदहारण - C:\rd d:\backup
यह कमांड D Drive मे backup नाम के फोल्डर को मिटा देगी |
Rd /s d:\ backup -  backup drive के सभी Sub Directories को मिटाने के लिए |
Rd /q d:\backup - यहाँ /q का मतलब Quick Delete से है  अर्थात इस पैरामीटर का उपयोग करने पर Delete Confirmation Box show नहीं होगा |

6. Time - इस कमांड का उपयोग टाइम देखने के लिए किया जाता है| अथवा  इससे  हम टाइम चेंज कर सकते हैं |
SYNTAX- c:\time
उदहारण - c:\time
यह कमांड Current Time Screen पर show करेगी | तथा Time Change करने के लिए नई Time मागेगी |
C:\time /t यह कमांड केवल Current Time Show करेगी|

7. Date - इस कमांड का उपयोग Date देखने के लिए किया जाता है| अथवा  इससे  हम Date चेंज कर सकते हैं |
SYNTAX- c:\Date
उदहारण - c:\Date
यह कमांड Current Date Screen पर show करेगी | तथा Date Change करने के लिए नई Date मागेगी |
C:\Date /t यह कमांड केवल Current Date Show करेगी|

8. COLOR-- इस कमांड का उपयोग DOS की स्क्रीन का बैकग्राउंड तथा foreground कलर बदलने के काम आता है |

यह कमांड दो Argument लेता है जिसमे पहला Background तथा दूसरा Foreground color को represent करता है | यह केवल Hexa Decimal Code (A to F तथा 0 - 9 ) ही स्वीकार करता है |

SYNTAX - color colorcode
उदाहरण c:\ color 06
0 - BLACK (Background Color)
6 - YELLOW (Foreground Color)

0=BLACK
A=LIGHT GREEN
1=BLUE
B= LIGHT AQUA
2=GREEN
C=LIGHT RED
3=AQUA
D= LIGHT PURPLE
4=RED
E=LIGHT YELLOW
5=PURPLE
F=BRIGHT WHITE  
6=YELLOW

7=WHITE

8=GRAY

9=LIGHT BLUE


9. COPY CON - कमांड का उपयोग फाइल बनाने के लिए किया जाता है | DOS में फाइल को सेव करने के लिए CTRL +Z   या F6 दबाते है |
SYNTAX - c:\ copy con filename
उदहारण c:\ copy con dos
उपरोक्त कमांड से dos नाम की एक फाइल बन जाएगी |


10. TYPE - इस कमांड का उपयोग पहले से बनी फाइल को ओपन करने के लिए किया जाता है |
SYNTAX - c:\type filename
उदाहरण - c:\type  d:\dos
इससे d:\ पर dos नाम की फाइल का टेक्स्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा |

11. Del :-इस कमांड का उपयोग फाइल को Delete के लिए किया जाता है | इस कमांड का उपयोग एक से अधिक फाइल को Delete करने के लिए किया जाता है |
SYNTAX - c:\del filename
उदाहरण - c:\del  d:\dos

12. Exit- इस कमांड का उपयोग DOS को बंद करने के लिए किया जाता है |
SYNTAX - c:\exit
उदाहरण - c:\exit

13. REN/RENAME - यह कमांड फाइल या फोल्डर का नाम बदलने में काम आती है |
SYNTAX - c:\ren <<old filename>> <<New File Name>>
उदाहरण - c:\ren   ram.txt shyam.txt

14. Tree - Directories को tree  रूप में दिखाने के लिए |
SYNTAX - c:\tree
 

15. TITLE - DOS की टाइटल बार का टेक्स्ट Change करने के लिए |
SYNTAX - c:\title

उदाहरण - c:\exit

नेट पैक हो गया है खत्म, अब ऐसे बिना इंटरनेट यूज करें यह सोशल मीडिया एप:-

क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कि जब आप कोई अहम काम कर रहे होते हैं तभी आपके फोन का इंटरनेट स्लो हो जाता है या फिर डाटा पैक खत्म हो जाता है। हुआ तो जरुर होगा। फेसबुक पर कुछ अपडेट करते समय अचानक से नेट खत्म होने पर आपको गुस्सा तो आया ही होगा। इस समस्या से निजात पाने का कोई तरीका मालूम है आपको। नहीं, तो क्या हुआ हम बता देते हैं। जी हां, हम आपके लिए लाएं हैं एक ऐसा तरीका जिससे आपका डाटा पैक खत्म होने के बाद भी आप इंटरनेट चला सकते हैं यानि फेसबुक पर स्टेट्स अपडेट करने से लेकर अन्य जरुरी काम कर सकते हैं।
1. इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन से *325# डायल कीजिए।
2. फिर आपके फोन पर एक विंडो ओपन होगी जिसमें रिक्वेस्ट प्रोसेस होने का मैसेज होगा।
3. इसके कुछ सेकेंड्स बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें
Facebook login
News flash
What’s hot
Deals2u
Bollywood Today जैसे ऑप्शन दिए होंगे। इनमें से आपको फेसबुक लॉगइन का चुनाव करना है और 1 टाइप कर मैसेज को सेंड करना है।
4. इसके बाद भी आपके सामने एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपनी फेसबुक आईडी टाइप करनी होगी। टाइप करने के बाद आप मैसेज को सेंड कर दें।
5. अब आपको अपना फेसबुक पासवर्ड सेंड करना होगा। जिसके बाद आपके पास एक और मैसेज आएगा। जिसमें Facebook login
News Flash
What’s hot
Deals2u
Bollywood Today
Update Status
Online Friends
Friend request
Account setting जैसे ऑप्शन दिए होंगे।
6. इसमें से आपको स्टेट्स अपडेट पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपके पास सब्सक्रिप्शन का मैसेज आएगा जिसमें आपको 30 रुपये प्रति महीने का शुल्क देना होगा। इसके बाद आप फेसबुक पर बिना इंटरनेट के भी स्टेट्स अपडेट कर पाएंगे।

डाटा डिलीट किए बिना ऐसे तोड़े पैटर्न लॉक


डाटा डिलीट किए बिना ऐसे तोड़े पैटर्न लॉकतब क्या हो जब आप अपने स्मार्टफोन का पैटर्न लॉक या पासवर्ड भूल जाएं और फोन को रीबूट करना पड़े। इससे आपका सारा डाटा डिलीट हो सकता है
आपके स्मार्टफोन में कई ऐसी चीजें होती हैं जो आप कभी डिलीट नहीं करना चाहते, पर तब क्या हो जब आप अपने स्मार्टफोन का पैटर्न लॉक या पासवर्ड भूल जाएं और फोन को रीबूट करना पड़े। इससे आपका सारा डाटा डिलीट हो सकता है। चिंता मत कीजिए हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे आपका फोन भी अनलॉक हो जाएगा और डाटा भी डिलीट नहीं होगा।
1- सबसे पहले आप अपने पीसी/डेस्कटॉप पर एरोमा फाइल मैनेजर डाउनलोड कीजिए।
2- फिर अपने स्मार्टफोन से मेमोरी कार्ड को बाहर निकालिए।
3- कार्ड रीडर के जरिए अपने मेमोरी कार्ड को पीसी से अटैच कीजिए।
4- अब मेमोरी कार्ड में एरोमा फाइल मैनेजर डालें और फिर से मेमोरी कार्ड को अपने फोन के साथ अटैच कर दें।
पढ़े, फेसबुक पर ऐसे करें खुद को अनब्लॉक
5- इसके बाद अपने फोन को रिकवरी मोड में लगा दें। फिर आपको फोन को ऑफ करना है।
6- अब पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ दबाइए/ होम बटन, वॉल्यूम अप बटन और लॉक बटन को एक साथ दबाना है।
7- याद रहे की इस प्रक्रिया में टच काम नहीं करेगा। ऐसे में वॉल्यूम डाउन बटन को प्रेस कर सकते हैं और पावर बटन को ओके करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
8- इसके बाद आप इंस्टॉल जिप फाइल फ्रॉम एसडीकार्ड के ऑप्शन पर टैप करें। फिर उसे माइक्रोएसडी कार्ड से एरोमा फाइल मैनेजर को पाथ दें।
9- इसके इंस्टॉल होते ही एक रिकवरी मोड ऑन हो जाएगा। इसके बाद आप एरोमा फाइल मैनेजर की सेटिंग्स में जाएं और अनमाउंट ऑल डिवाइस ऑन स्टार्ट को चुनें और एक्जिट करें। (इस प्रक्रिया को 4 से 5 बार भी करना पड़ सकता है)
10- एरोमा फाइल मैनेजर को ओपन करें और डाटा फोल्डर में जाएं। इसके बाद सिस्टम फोल्डर को चुनें और जेस्टर. की नाम की फाइल को डिलीट कर दें।
11- अब एरोमा मैनेजर से बाहर आएं। इसके बाद अपने फोन को रीबूट करें।
12- रीबूट होने के बाद पैटर्न और पासवर्ड अनलॉक हो गया होगा। अब आप नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं और आपके फोन का डाटा भी डिलीट नहीं होगा।
तो ऐसे आप अपने फोन को रीबूट कर सकते हैं वो भी बिना डाटा डिलीट किए।
नोट: फोन रीबूट करने से पहले आप अपने मेमोरी कार्ड का बैकअप अवश्य ले लें

Created by :- देवेन्द्र सिंह राजपूत (8385812425)